पीएम आवास योजना ग्रामीण पीडीएफ लिस्ट देखें : PM AWAS YOJANA Gramin PDF List Kaise Dekhen

Pradhanmantri aawas Yojana-Gramin ki PDF list download karne ke liye artical padhen 


Pradhanmantri aawas Yojana केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बेघर/कच्चेघर वाले  नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिये धन प्रदान करना है।

इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।



PMAY Gramin List 2024


अगर आप राज्यवार Pradhanmantri aawas Yojana Gramin ki PDF list की जांच करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए किसी भी राज्य के लिंक पर क्लिक करें:


Adhra PradeshMaharashtra
Arunachal PradeshhManipur
AssamMeghalaya
BiharMizoram
ChhattisgarhOdisha
GoaPunjab
Adhra PradeshMaharashtra
Arunachal PradeshhManipur
AssamMeghalaya
BiharMizoram
ChhattisgarhOdisha
GoaPunjab
GujaratRajasthan
HaryanaSikkim
Himachal PradeshTamilNadu
Jammu and KashmirTelangana
JharkhandTripura
KarnatakaUttar Pradesh
KeralaUttarakhand
Madhya PradeshWest Bengal


ग्रामीण सूची देखने की प्रक्रिया

अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, और आप किसी गाँव में रहते हैं, तो आप निम्नलिखित प्रक्रियाओं का भलीभांति पालन करके, सूची को चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - https://pmayg.nic.in/ पर विजिट करें.
  • अब आपके सामने पीएम आवास योजना - ग्रामीण का मेन पेज खुल जाएगा.
  •  ऊपर मेनू बार में मौजूद विकल्प Awassoft पर क्लिक करना है.
  • अब ड्रॉप डाउन मेनू में मौजूद Report वाले विकल्प पर क्लिक करना है.
PM Awas Gramin List Check
rhreprting PM Awas List
  • अब आपके सामने MIS Report का पेज खुल जाएगा.
  • तत्पश्चात पेज पर आप अपने प्रदेश  का नाम, जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, गाँव का नाम चुने तथा योजना लाभ के सेक्शन में PM AWAAS Yojana का चुनाव करें.
PM Awas Gramin List
  • इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट बटन दबाएं.
 
अब सामने दिख रही प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट को आप प्रिंट कर सकते हैं तथा पीडीएफ लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं ।


प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण सूची किसे कहते है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के गरीब और बेघर लोगों को घर बनवाने के लिए सहायता राशि दी जाती है, और इस राशि की मदद से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक, खुद का घर बनवाने में सक्षम हो पाते हैं.

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से कच्चे मकान मैं रहने वाले नागरिक तथा जिनके पास घर नहीं है ऐसे लोगों को पक्के मकान   प्रदान करने का काम किया जाता है । प्रधानमंत्री आवास योजना दो प्रकार से संचालित की जा रही है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण  Gramin और दूसरा शहरी Urban जो शहरी क्षेत्रों के लिए हैं.

PM Awas Yojana Gramin Beneficiary Details चेक करें

अगर आपके पास PM आवास रजिस्ट्रेशन नंबर है, और आप लाभार्थी विवरण चेक करना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करके चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले PM आवास योजना ग्रामीण पोर्टल पर विजिट करें.
  • होमपेज पर मौजूद MENU Bar के अनुभाग में Stakeholders के विकल्प पर क्लिक करना है.
  •  आपके सामने एक ड्रॉपडाउन मेनू खुलेगा, जहाँ आप IAY / PMAYG Beneficiary के विकल्प पर करके आगे बढ़ें ।
PMAYG Beneficiary
  • अब आप एक नए पेज पर होंगे, जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है , उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है ,
Search Beneficiary Details PMAYG

इस तरह से आप प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थी विवरण को देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको आपका PM Awas Registration Number नहीं पता तो भी कोई बात नहीं, आप सिर्फ निम्नलिखित चरणों का पालन करें.

  • आप पेज पर, कोने में मौजूद Advanced Search के आप्शन पर क्लिक करना है.
  • आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, जहाँ आप  डिटेल्स को डालकर Beneficiary  को सर्च कर सकते हैं.
PM Awas Yojana Gramin Details

यदि आप  PM Awas Yojana Gramin के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप अपने ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक से मिलकर आवेदन कर सकते हैं, आपको इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

आवश्यक दस्तावेज 

  • बैंक पासबुक 
  • फोटो 
  • आधार कार्ड 
  • जाब कार्ड 
  • पहचान पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाती प्रमाण पत्र 
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए उद्देश्य मकानों के निर्माण के लिए मैदानी और समतल क्षेत्रों में ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार) और पहाड़ी या कठिन क्षेत्रों में ₹1,30,000 

Installment Details चेक करें

यदि आपका आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत चयनित हो चुका है और आप एक पात्र लाभार्थी हैं, तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया के अनुसार अपनी PMAY-G किस्त की जानकारी चेक कर सकते हैं:

Installment Details

अब आपके सामने इस योजना से संबंधित उपलब्ध सभी सेवाओं की सूची प्रदर्शित होगी, जिसमें निम्नलिखित विकल्प होंगे:

  • FTO Tracking
  • Panchayat Wise Permanent Wait List
  • Installment Details
  • Beneficiary Details
  • Convergence Details
PMAYG Installment Details

इनमें से "Installment Detail" विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक कर दें. ऐसा करने के बाद आपके समक्ष किस्तों की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी.

💡
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के तहत मैदानी क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को ₹1.20 लाख और पहाड़ी व कठिन क्षेत्रों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पूर्वी राज्य) में ₹1.30 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह पूरी वित्तीय सहायता डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। मकान निर्माण के साथ ही शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 की अतिरिक्त सहायता स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) के अंतर्गत दी जाती है।

PMAY-G आवेदन प्रक्रिया

PM आवास योजना को इंदिरा आवास योजना (IAY) के नाम से जाना जाता था, जिसे साल 1985 में शुरू किया गया था, इसी योजना को साल 2015 में बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया गया.

PMGAY जिसे Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin के नाम से जाना जाता है, PM आवास योजना का ही एक भाग है, बशर्ते इसके तहत सिर्फ ग्रामीण इलाके के लोगों को आवास योजना का लाभ दिया जाता है.

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होता है:

  • पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, जॉब कार्ड, बैंक खाता विवरण, आदि एकत्र करें।
  • आवेदक को ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन करना होता है।
  • आवेदन के बाद योजना निरीक्षक द्वारा आवेदक के विवरणों की पुष्टि की जाती है।
  • सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों को स्वीकृति प्रदान की जाती है और उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • पंजीकरण के बाद लाभार्थी अपनी किस्त की जानकारी, एफटीओ ट्रैकिंग, और लाभार्थी सूची ऑनलाइन देख सकते हैं।
💡
PMAY-G के लिए आवेदक स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। केवल अधिकृत योजना निरीक्षक ही इस प्रक्रिया को पूरा करते हैं।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार नंबर: आधार कार्ड और उसकी स्व-प्रमाणित प्रति जमा करनी होती है। यदि आवेदक अशिक्षित है, तो अंगूठे के निशान के साथ सहमति पत्र आवश्यक है।
  • जॉब कार्ड: मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड की आवश्यकता होती है।
  • बैंक खाता विवरण: लाभार्थी के बैंक खाते की जानकारी देनी होती है।
  • स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आवास से संबंधित जानकारी।
  • शपथ पत्र: यह शपथ पत्र कि आवेदक या उनके परिवार के पास कोई स्थायी मकान नहीं है।

पात्रता

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के तहत पात्रता निम्नलिखित है:

  • कच्चे मकानों में रहने वाले: जिनके पास एक या दो कमरे का कच्चा मकान है।
  • बेघर परिवार: जिनके पास रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले परिवार।
  • सामाजिक रूप से वंचित वर्ग: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और अल्पसंख्यक समुदायों के लोग।
  • विशेष समूह: विधवा, दिव्यांगजन, वृद्ध, और विकलांग सदस्य वाले परिवार।
  • सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 के अनुसार वंचित परिवार: जो SECC डेटा में शामिल हैं और जिनकी जानकारी ग्राम सभा द्वारा सत्यापित की गई हो।

इन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ दिया जाता है।

हेल्पलाइन

अगर आपको उपरोक्त किसी भी प्रक्रियाओं में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, या आपको इस योजना से जुड़ी कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप PMAY-G के टेक्निकल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, जो निम्नलिखित हैं:


 पीएम आवास योजना की पीडीएफ लिस्ट देखने के लिए 

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।




पीएम आवास योजना ग्रामीण पीडीएफ लिस्ट यहां से डाउनलोड करें 


 ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Online Paisa Kaise Kamaye: ऑनलाइन पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका Ysense Servey Program :Ysense se Paisa Kaise Kamayen :

PM Awas Gramin List 2025 - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी सूची